वाराणसी नगर निगम।गृहकर, जलकर, सीवर कर में छूट की अवधि में बचे सिर्फ 6 दिन।बाईस हजार भवन स्वामियों ने आनलाईन जमा कर उठाया 12 प्रतिशत छूट का लाभ।कई वर्षो से बकायेदार भवन स्वामियों को छूट का अंतिम अवसर।नगर निगम वाराणसी द्वारा गृहकर, जलकर, सीवरकर जमा करने पर दी जा रही छूट की अवधि 31 जुलाई 2025 को समाप्त हो रही है, छूट की अवधि मात्र 6 दिन शेष बचा है। महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा इस छूट की घोषणा दिनांक-28 मई से 31 जुलाई तक की गयी थी। अब तक 79662 भवन स्वामियों के द्वारा अपने भवन का गृहकर, जलकर, सीवरकर जमा कर, दिये जा रहे छूट का लाभ प्राप्त किया गया है। अभी तक रु 45.85 करोड़ की धनराशि भवन स्वामियों के द्वारा जमा की गयी है। इसी अवधि में पिछले वर्ष 75778 भवन स्वामियों द्वारा मात्र रु 29.92 करोड़ जमा किया गया था। ऑकड़ो के आधार पर देखा जाय तो आदमपुर जोन में 10217 भवन स्वामियों के द्वारा रु 3.68 करोड़,भेलूपुर जोन में 19793 भवन स्वामियों द्वारा रु 10.34 करोड़,दशाश्वमेध जोन में 15942 भवन स्वामियों द्वारा रु0 1253 करोड़, कोतवाली जोन में 7721 भवन स्वामियों द्वारा रु 6.27 करोड़, वरूणापार जोन में 12370 भवन स्वामियों द्वारा रु0 7.69 करोड़, ऋषिमाण्डवी जोन में 2249 भवन स्वामियों द्वारा रु1.11 करोड़, सारनाथ जोन में 11031 भवन स्वामियों द्वारा रु 4.14 करोड़ तथा रामनगर जोन में 339 भवन स्वामियों द्वारा रु 9 लाख की धनराशि जमा की गयी है। वहीं इस वर्ष अभी तक 21563 भवन स्वामियों ने क्यूआर कोड या यूपीआई के माध्यम से रु 14.05 करोड़ आनलाईन गृहकर जमा किया गया है, जो अब तक की ऐतिहासिक आनलाईन के माध्यम से वसूली है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा भवन स्वामियों से अपील की गयी है कि शेष बचे 6 दिनों में अपने भवन का गृहकर जमा कर दी जा रही छूट का लाभ प्राप्त करें। मुख्य कर निर्धारण कुमार असीम रंजन के द्वारा बताया गया कि भवन स्वामी नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों पर स्थापित टैक्स कलेक्शन सेन्टर पर स्वंय जाकर या क्यूआर कोड व यूपीशआईश के माध्यम से घर बैठे अपने भवन का गृहकर जमा कर सकते हैं। नगर निगम, वाराणसी द्वारा टैक्स कलेक्शन सेन्टर के माध्यम से गृहकर जमा करने पर वर्तमान कर पर 10 प्रतिशत, क्यूआर कोड व यूशपीआई के माध्यम से जमा करने पर वर्तमान कर पर 12 प्रतिशत की छूट तथा पिछले कई वर्षो के बकाया एकमुश्त जमा करने पर वर्तमान कर पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। साभार। नवीन प्रकाश सिंह।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें