Top News

प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग की बदहाली: भाजपा के पूर्व विधायक पहुंचकर जानाहाल।जमानियां। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी की घोर उदासीनता और लापरवाही के बारे में किसी मरीज और अभिभावक से छुपी नहीं है। केंद्र प्रभारी के खिलाफ दो सप्ताह पूर्व पहली बार किसी केंद्र प्रभारी चिकित्सक के घोर उदासीनता को लेकर उपजिलाधिकारी से मिलकर पीड़ित अभिभावक ने शिकायत किया। लेकिन विभागीय स्तर पर ऐसे चिकित्सक केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही नहीं किया जा सका। बताया जाता है। कि जब से केंद्र प्रभारी गुलाब शंकर पटेल के हाथों में कार्यभार सौंपा गया है। उसी दिन से शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री आरोग्य मेला से अनुपस्थित रहते है। जबकि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में विभाग के सभी छोटे बड़े कर्मचारी अधिकारियों की उपस्थित अनिवार्य है। लेकिन केंद्र प्रभारी लगातार रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला से बराबर अनुपस्थित रहते आ रहे है। मुन्ना गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भीषण गंदगी के साथ केंद्र प्रभारी में घोर उदासीनता के साथ पूरी तरह लापरवाह होने से मरीजों की इलाज में कार्य प्रभावित हो रहे। और योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है। वहीं इलाज कार्य में भी अड़चनें आ जाती है। दुर्भाग्य यह भी है कि ऐसे चिकित्सक के खिलाफ अबतक कार्यवाही नहीं किया जा सका। व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने भाजपा के पूर्व विधायक को एक एक समस्याओं को गिनाया। और सुविधा मुहैया कराने के लिए निवेदन किया। जिसपर पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने केंद्र प्रभारी को सुधरने के लिए एक सप्ताह का मोहलत दीया। और कहा कि पुनः पीड़ितों द्वारा शिकायत मिलता है। तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जाना पड़ेगा। उक्त मौके पर अमित कुमार सिंह, तारकेश्वर वर्मा, संजय जायसवाल आदि सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोटोभाजपा के पूर्व विधायक सुनीता सिंह केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ गुलाब शंकर पटेल से चर्चा करती

Post a Comment

और नया पुराने