*बीएसजी हॉस्पिटल में निःशुल्क हड्डी रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 19 जुलाई को*रिपोर्ट : सुनैना चौरसिया वाराणसी। दिनांक 18 जुलाई, सावन के पावन अवसर पर बीएसजी हॉस्पिटल, टैगोर टाउन, वाराणसी में जनहित एवं सामाजिक सेवा की भावना के तहत एक विशेष निशुल्क हड्डी रोग परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 19 जुलाई, शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के फार्मा पार्टनर के रूप में "नवनीता कुंवर लाइफसाइंसेस प्राइवेट लिमिटेड" की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ ए के कौशिक, चेयरमैन पॉपुलर ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स, उपस्थित रहेगे। यह शिविर प्रसिद्ध ऑर्थोपिडिक सर्जन और बीएसजी हॉस्पिटल के संस्थापक निदेशक डॉ राकेश बी सिंह की देखरेख में संचालित होगा। वे मरीजों को परामर्श देंगे और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन करेंगे। यह शिविर विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी रहेगा जो घुटनों, कंधों, कमर और जोड़ों के पुराने दर्द, गठिया (अर्थराइटिस), ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी) या स्पोर्ट्स इंजरी जैसी समस्याओं से परेशान हैं। डॉ राकेश बी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच और परामर्श से हड्डी रोगों का सटीक निदान किया जा सकता है, जिससे बड़ी सर्जरी और गंभीर समस्याओं से समय रहते बचाव हो सकता है। शिविर में निशुल्क हड्डियों की मजबूती की जांच (बीएमडी टेस्ट), ब्लड शुगर की जांच, यूरिक एसिड की जांच, इसके अलावा अन्य सभी जांचों पर 15% तक की छूट तथा दवाओं पर 20% तक की विशेष छूट भी दी जाएगी। डॉ सिंह ने बताया कि बीएसजी हॉस्पिटल, वाराणसी और भदोही में समय-समय पर इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उनका उद्देश्य आम लोगों को हड्डी रोगों के प्रति जागरूक करना और समय पर इलाज के लिए प्रेरित करना है। शिविर में शामिल होने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक मरीज निम्नलिखित नंबरों पर 9112291918, 9889885077 संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैं। विशाल चौरसिया के रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें