वाराणसी वरिष्ठ पत्रिका राजेंद्र गुप्ता,बड़ागांव पुलिस ने पति पत्नी के पारिवारिक विवाद का शान्ति पूर्ण कराया सुलहवाराणसी -- बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी निवासी सपना पत्नी अमित द्वारा ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के संबंध में एक लिखित प्रार्थना पत्र थाना बड़ागांव पर दिया गया। प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला उप निरीक्षक खुशबू सिंह एवं महिला आरक्षी आरती द्वारा दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर शांतिपूर्ण काउंसलिंग किया गया।लगातार संवाद एवं समझौते के बाद दोनों पक्ष एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। पारिवारिक सहमति एवं गवाहों की उपस्थिति में एक लिखित सुलहनामा तैयार करवाया गया जिसमें भविष्य में आवेदिका को कोई मानसिक अथवा शारीरिक कष्ट ना पहुंचने का आश्वासन दोनों पक्षों ने दिया। इसके पश्चात आवेदिका सपना को ससम्मान उनके ससुराल पक्ष के साथ थाना परिसर से ही विदा किया गया। बड़ागांव पुलिस द्वारा किया गया यह कार्य ना केवल मानवीय संवेदनाओं का सम्मान करता है, बल्कि सामाजिक सौहार्द व पारिवारिक एकता को भी सशक्त बनाता है।-सुलहनामा के बाद दम्पति विदाई करते एसआई
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें