Top News

चन्दौली वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता प्रेस क्लब " के तहसील चकिया के अध्यक्ष बने अनिल उपाध्यायवाराणसी -- चंदौली प्रेस क्लब चकिया का रविवार को गठन किया गया। गठन का कार्यक्रम चकिया स्थित एक नीजी लान में संपन्न हुआ।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डा.अनिल यादव उपस्थित रहे।इस अवसर पर अनिल उपाध्याय को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनसे एक सप्ताह के अन्दर समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची जिला महामंत्री के पास पहुंचाने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल यादव ने कहा कि चकिया तहसील चंदौली का एक बहुत ही महत्वपूर्ण तहसील है।यह बिहार और सोनभद्र को जोड़ता है। यहां पर नौगढ़ की वादियां है और तमाम पिकनिक स्पॉट भी है। पत्रकारिता के लिए तहसील एक मुफीद जगह है, जहां एक तरफ समृद्धि है तो दूसरी तरफ गरीबी और भुखमरी भी है। यदि पहाड़ है तो पहाड़ को नष्ट करने वाले लोग भी हैं। लकड़ी तस्कर और खदान माफिया भी यहां पर सक्रिय रहते हैं। ऐसी स्थिति में यहां पत्रकारों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जाहिर सी बात है कि असामाजिक तत्वों के साथ-साथ पुलिस के लोगों का भी दबाव खेलना पड़ता है।डा.यादव ने बताया कि सभी पत्रकार मुस्तैद, ईमानदार और सशक्त हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिशंकर सिंह और संस्थापक अध्यक्ष राम अवतार तिवारी ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम का संचालन संस्थापक महामंत्री चंचल सिंह ने किया। जिला की तरफ से परीक्षित उपाध्याय, डी के जायसवाल, शाकिर अंसारी, पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा, सूरज सिंह, प्रमोद अग्रहरी, निजाम बाबू,एखलाक अहमद, कुमार नंद जी, संजय यादव, अनिल पटेल आदि उपस्थित रहे। चकिया तहसील से दस पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर निजाम बाबू को प्रदेश उपाध्यक्ष, एखलाक अहमद को प्रदेश महामंत्री और शाकिर आनसारी को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की भी घोषणा महामंत्री चंचल सिंह ने किया।चन्दौली जिला पदाधिकारी गण

Post a Comment

और नया पुराने