Top News

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट, अर्बन टाउनशिप के किसानों के विरोध प्रदर्शन में सपा का मिला समर्थन वाराणसी -- समाजवादी पार्टी वाराणसी के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान ने रविवार को पूर्वांचल किसान यूनियन के बैनर तले हरहुआ राजातालाब रिंग रोड वाया गंजारी गांव में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास एक बाग में आयोजित धरने पर बैठे क्षेत्रीय किसानों को समर्थन दिया। यह धरना वीडीए और पीडब्ल्यूडी द्वारा यहां के कई गांवों की जमीन को अर्बन टाउनशिप (स्पोर्ट्स सिटी) व फोरलेन सड़क चौड़ीकरण के नाम पर भूमि अधिग्रहण के विरोध में दिया जा रहा है। जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने पूर्वांचल किसान यूनियन के बैनर तले लगातार पिछले आठ दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों का नौवे दिन पहुंचकर समर्थन किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए सपा जिला उपाध्यक्ष विवेक यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की मांगों के साथ खड़ी है,सपा इस लड़ाई में किसानों का भरपूर साथ देगी। धरने का नेतृत्व कर रहे यूनियन के अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल ने कहा कि यहां भूमि अधिग्रहण के चलते किसान बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बनारस वाले हरीश मिश्रा ने कहा कि अन्नदाता के हक हकूक का मान सम्मान रखने के लिए हम आंदोलन का समर्थन करते हैं और किसानो की जायज मांगों को लेकर व्यापक आंदोलन की चेतावनी भी दी। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार गुप्ता ने अध्यक्षता किसान नेता डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने व स्वागत आभार हरसोस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह पटेल ने किया। धरने में प्रमुख रूप से सुरेश वर्मा, अजीत पटेल, रामसुंदर यादव, विनय मौर्य, राजेश प्रजापति, कामरेड दूधनाथ पटेल, संतोष मौर्य, कामरेड मनीष शर्मा, बनारस वाले हरीश मिश्रा, बबऊ यादव, डॉ राजेंद्र सिंह, रंजीत पटेल, गणेश शर्मा, योगीराज सिंह पटेल, जियाराम, दिलीप सिंह, अजीत पटेल, रंजीत, हृदय पाल, मनोज कुमार सिंह, वीरेंद्र पटेल, राम बालक पटेल, अमित, शिवम, प्रहलाद पाल, राजकुमार राजभर समेत सैकड़ो किसान व सपा नेता मौजूद रहे।धरनारत किसानों को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष

Post a Comment

और नया पुराने