काशी दीप विजन संतोष पटेल की रिपोर्ट वाराणसी पौधारोपण करके मनाया गया मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन - सुजीत गुप्ता जय भारत मंच के काशी प्रांत मंत्री सुजीत गुप्ता जी ने टीम के साथ पौधारोपण करके मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन।गुप्ता जी ने बताया कि एक पौधा मां के नाम पर वृक्षारोपण कर पौधों के उपयोगिता संरक्षण एवं संवर्धन के बारे में विस्तृत चर्चा किए। काशी प्रांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्रा जी ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी हैं। इनके बिना पर्यावरण का पारिस्थितिकी संतुलन बिगड़ जाएगा। सुजीत गुप्ता जी ने फिर बताया कि प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं सीमित प्रयोग पर बल देते हुए बताया कि प्लास्टिक मिट्टी के उर्वरा शक्ति को धीरे-धीरे क्षीण करता है।काशी प्रांत वरिष्ठ महामंत्री संपूर्णा नंद पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक वृक्ष औषधीय गुण से युक्त होते हैं अतः हम सबों को इनका रक्षण करना चाहिए। पाण्डेय जी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास की धारा बह रही है।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें