Top News

गाजीपुर न्यायालय के आदेश पर बरूईन गांव में अतिक्रमण हटाया गया है। जमानियां। काशी दीप विजन, न्यायालय के आदेश पर एन एच 24 सड़क पटरी एवं बरूईन गांव स्थित राजकिशोर सिंह कालेज के बगल में मुसहर जाति के लोग अवैध ढंग से निजी किसी के भूमि पर कब्जा को अतिक्रमण हटाया गया है। जो कि एक कानूनी प्रक्रिया के तहत किया गया है। बताया जाता है। कि बुधवार को क्षेत्र के बरूईन गांव स्थित मुसहर बस्ती से अवैध कब्जा हटाने के लिए इस तरह की कार्यवाही किया गया। सार्वजनिक भूमि या निजी संपत्ति पर अवैध कब्ज़े को हटाने के लिए क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह के साथ तहसीलदार राम नारायण वर्मा राजस्व टीम तथा कई थानों के पुलिस अधिकारी गण मय पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही किया। इस तरह की कार्य कार्यवाही में संबंधित अधिकारी शामिल रहे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत अतिक्रमण को हटाने के लिए कानूनी कार्रवाई किया गया। जो न्यायालय के आदेश मिलने के बाद किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध कब्जे को हटाना है। जो कि या तो सार्वजनिक भूमि पर या किसी निजी संपत्ति पर हो सकता है। सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रशासन या अन्य सरकारी प्राधिकरण न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई किया गया। बताया जाता है। कि क्षेत्र के बरूईन गांव में बुधवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस बल के साथ अतिक्रमण को हटाया गया। इसके साथ ही गांव में शांति कायम रहे इसको लेकर पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जामनिया

Post a Comment

और नया पुराने