Top News

काशी दीप विजन, अमलेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण* “वृक्ष न केवल हमारे वातावरण को स्वच्छ व स्वस्थ रखते हैं बल्कि भावी पीढ़ियों के लिये एक बेहतर भविष्य का निर्माण करते हैं”- पुलिस आयुक्तपुलिस आयुक्त महोदय द्वारा कैम्प कार्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण । आम जनमानस से ज्यादा-से-ज्यादा वृक्षारोपण किये जाने की अपील की गयी ।वाराणसी - पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर “पर्यावरण हमारी साझा धरोहर है और इसे संरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है” का संदेश देते हुये कैम्प कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया । इसी क्रम में आम जनमानस से अपील की गयी कि ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें एवं पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें। इसी क्रम मे कमिश्नरेट वाराणसी के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालय, निवास स्थान व सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

Post a Comment

और नया पुराने