वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता चेतगंज व जैतपुरा की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार वाराणसी -- प्रमोद कुमार तिवारी निवासी बेलवा न्यू कॉलोनी सोयेपुर थाना लालपुर पांडेयपुर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना चेतगंज बनाम अज्ञात मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी नाटी इमली सुभेन्दु दीक्षित के द्वारा की जा रही थी।आज सोमवार को प्रभारी निरीक्षक चेतगंज व शुभेन्दु दीक्षित मय हमराह वाहनों की चेकिंग अभियान चलाते हुए लकड़ी मण्डी तिराहे पर आये तभी थाना अध्यक्ष जैतपुरा बृजेश मिश्रा मय हमराह आ गये। उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि चौकाघाट पुलिस चौकी से आगे धोबहिया पोखरी कब्रिस्तान के पास थोड़ा आगे पहुंचे तो मुखबिर ने बताया कि बदमाश इसी रास्ते से आने वाले हैं और मुखबिर चला गया। हम पुलिस वाले कब्रिस्तान के आगे बाड़े के पास स्थित दीवार के किनारे खड़े होकर मुखबिर के द्वारा बताए गए व्यक्तियों के आने का इंतजार करने लगे तभी नक्खी घाट की तरफ जीटी रोड से हमारी तरफ तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। हम पुलिस वालों को देखकर बगल में खाली पड़े बाड़े में घुस गए और भागने लगे। मार्ग ऊपड़ खाबड़ व अंधेरा होने के कारण फिसल कर गिर गए। हम पुलिस वाले सिखलाये गये तरीके से उन व्यक्तियों की तरफ बढ़े तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। बचाव में पुलिस वालों ने भी फायरिंग की, जिसमें मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह कराहते हुए बैठ गया। शेष दो बदमाश भी भागने का प्रयास किए किन्तु पुलिस की चौकस घेरेबन्दी में वे दोनों भागने में विफल रहे। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मोहम्मद जशीम पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी जेजे कॉलोनी ए ब्लॉक स्कूल बवाना थाना नरेला दिल्ली, दूसरे का नाम सोनू कुमार पुत्र सीताराम महतो निवासी रूपछपरा सारंगपुर मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता जेजे कॉलोनी बवाना थाना नरेला दिल्ली तथा तीसरे का नाम मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद रहमत निवासी जेजे कॉलोनी थाना नरेला दिल्ली बताया गया। पुलिस ने मोहम्मद सलीम के पास से 7210/, मोहम्मद जशीम के पास से 9,400/ तथा अभियुक्त सोनू कुमार महतो के कब्जे से 8,510/ रुपए बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों को सोमवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए एडीसीपी अपराध सरवणन टी.ने बताया कि अभियुक्तों ने अपनी गलती की माफी मांगते हुए बताया कि साहब हम लोग स्टेशन के आसपास आने जाने वाले लोगों को भ्रमित करके उनसे पैसा ठग लेते हैं। इसी से अपनी जीवकोपार्जन करते हैं। हम लोगों ने कैंट स्टेशन के सामने से एक व्यक्ति को बहला फुसलाकर मरी माई चौराहे पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम के पास धोखाधड़ी करते हुए उसका मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और एक अंगूठी चोरी कर लिए थे। इसके बाद उसके एटीएम कार्ड से मेरे व जशीम के द्वारा 48000/ एसबीआई के एटीएम से निकाले गए थे। सोनू द्वारा उसके मोबाइल से 50000 ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से ट्रांसफर करके निकाल लिए थे। इसके बाद हम लोग उन पैसों को लेकर दिल्ली चले गए थे और उन पैसों को अपनी शौक पूरी करने के लिए खाने-पीने कपड़े खरीदने आदि मे खर्च कर दिए।जिस अंगूठी को हमने धोखे से चोरी किया था उसको रास्ते में एक अनजान व्यक्ति को इलाज का बहाना बताते हुए10,000/ में बेच दिया था। यह हम लोगों के पास जो पैसे बरामद हुए हैं, यह इन्हीं चोरी किए गए रूपयों में से बचे रुपए हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने भा0द0वि0 की धारा 318(4),318(2),303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज दिलीप कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक शुभेंदु दीक्षित, उप निरीक्षक राहुल बरनवाल, हे0का0 नरेंद्र तिवारी, हे0का0 राजेश कुमार, का0 संजय प्रताप, का0 कृष्णा यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना जैतपुरा बृजेश मिश्रा, हे0का0 रमेश राम, उ0नि0 राजकुमार आदि शामिल रहे1-गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस टीम
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें