Top News

सेवा में श्रीमान थाना प्रभारी थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी महोदय सविनय निवेदन है कि प्रार्थी अरविंद राय पुत्र मुन्ना लाल राजभर निवासी खलीलपुर बछाव थाना रोहनिया जिला वाराणसी के छोटे भाई सोनू कुमार राय को पीयूष कुमार भारतीय व हिमांशु कुमार भारतीय पुत्रगण रमाशंकर भारतीय निवासीगण खलीलपुर बछाव थाना रोहनिया दिनांक 31-05-2025 को शाम अपने साथ बुलाकर ले गए और शराब पिला कर बुरी तरह से मारे पिटे उसके पश्चात अधमरे हालत में मेरे भाई को गाड़ी से लाकर मेरे दरवाजे पर फेक कर चले गए । जब मेरे परिवार वालो ने मेरे भाई से पूछा कि तुम्हे इतनी बुरी तरह से किसने और क्यों मारा है तो मेरे भाई ने बताया कि पीयूष कुमार और हिमांशु कुमार और उसके 2 साथी नाम पता अज्ञात मुझे लेकर अपने साथ ले गए और वहां पर वो लोग पहले से शराब पीए हुए थे और पैसों के लेनदेन को लेकर सभी लोग मारे पिटे है। इसके पश्चात मेरा भाई बेहोश हो गया फिर मेरे घर वाले आनन फ़ानन में हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी करने लगे तभी मेरे भाई की उपरोक्त लोगों के मारने से मृत्यु हो गई। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्राथी के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करे ताकि न्याय हो ।दिनांक 31-05-2025 प्रार्थी मोबाईल

Post a Comment

और नया पुराने