Top News

मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों सिर्फ दिखावा, फिर भी विभागीय स्तर पर सुधार के लिए हो रही कार्यवाही। जमानियां संवाददाता सलीम मंसूरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले औपचारिक साबित हो रहे हैं। केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ गुलाब शंकर पटेल बराबर अनुपस्थित रहते है। सिर्फ एक चिकित्सक डॉ अमित कुमार चौरसिया की देख रेख केंद्र पर पहुंचने वाले मरीजों का किसी तरह इलाज किया जाता है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में ना ही कोई महिला चिकित्सक की उपस्थिति रहती है। ना अन्य विभाग शामिल रहता है। जिसके चलते इलाज कराने आए मरीजों को केंद्र से वापस लौटने को मजबूर हो रहे है। बताया जाता है। कि नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को डॉ अमित कुमार चौरसिया की देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित किए गए। जिसमें 35 मरीजों की जांच के बाद दवा देकर इलाज किया। बता दें कि यह मेले सुबह 10 से शाम चार बजे तक आयोजित किए जाने का आदेश है। इसमें दवाइयां का वितरण किया जाना है। लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एक दो स्टाफ कर्मियों को छोड़ अन्य चिकित्सक बराबर अनुपस्थित पाए जाते है। इन मेलों में एलोपैथ, होम्योपैथी और आयुर्वेद के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को मरीजों की जांच और इलाज करना है। लेकिन इस केंद्र पर यह कार्य सिर्फ कागजों में ही हो रहा है। इसकी हिंदुस्तान टीम पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 12:30 बजे चिकित्सक मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाईयां वितरण कर रहे थे। लेकिन फार्मासिस्ट गैर मौजूदगी में वार्ड व्याय दवा वितरण करने के लिए मजबूर रहे। जांच किसी मरीज की नहीं हुई। मरीजों के लिए बड़ी समस्या जांच नहीं होने की है। जब की मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में तमाम तरह की सुविधाएं मिलनी चाहिए। जैसे गर्भावस्था एवं प्रसव कालीन परामर्श, संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम, बचाव एवं उपचार की जानकारी, बच्चों का नियमित टीकाकरण, परामर्श एवं सेवाएं, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श एवं सुविधाएं विशेषकर अंतरा-छाया आदि, टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग से संबन्धित जानकारी, आवश्यक जांच की सुविधा होनी चाहिए। उक्त मौके पर स्वास्थ्य कर्मी मोहित कुमार, हीरालाल आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। फोटोमरीज की उपचार करते डॉ अमित कुमार चौरसिया

Post a Comment

और नया पुराने