Top News

2--सपा कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयन्ती समारोह का हुआ आयोजन वाराणसी -- जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में शनिवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती सोल्लास मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि वह एक कुशल प्रशासक थीं कभी युद्ध में पराजित नहीं हुई। उन्होंने धर्म, संस्कृति और पुरुषार्थ के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 1780 में उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर का जिर्णोद्धार करवाया था।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिनहा ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई 300 वर्ष पूर्व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाईं। उन्होंने किसानों को बट, पीपल और गूलर जैसे ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में बेहतर न्यायिक प्रशासन, महिला सशक्तिकरण, विधवाओं को संपत्ति में अधिकार, महिलाओं को अपनी बात का राज दरबार में नि:संकोच कहने का अधिकार दिलाया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुजीत यादव लक्कड़ ने संचालन संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने तथा धन्यवाद ज्ञापित जिला महासचिव आनंद मौर्य ने किया। इस समारोह में मुख्य रूप से आनंद मौर्य, भीष्म नारायण यादव, सतीश यादव, उमेश प्रधान, दीपचंद गुप्ता, सत्य प्रकाश सोनकर, वरुण सिंह, शशि यादव, नंदलाल कनौजिया, हीरू यादव, गोपाल पांडे, रामकुमार यादव, सुजीत पाण्डेय शमशेर, सुरेश पाल, शिव प्रसाद गौतम, संजय यादव, राजेंद्र प्रसाद, योगेश सिंह, किशन सेठ, अयाज खान, सलमा बेगम, विनोद सिंह, दिनेश चौधरी, संगीता सोनकर, आशीष यादव व रविनेश रोशन आदि ने विचार व्यक्त किये।फोटो -01- रानी अहिल्याबाई को नमन करते सपाईगण

Post a Comment

और नया पुराने