*बी.एस.ए. को पत्रक सौंप कर शिक्षकों के वेतन बहाली की किया मांग*राबर्ट्सगंज ,सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद सोनभद्र के बैनर तले सोमवार को जिला महामंत्री रविंद्र नाथ चौधरी के अगुवाई में उरमौरा स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्रित होकर बच्चों की सत्तर प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक के माह मई 2025 का अवरुद्ध वेतन बहाली के लिए बी.एस.ए. के नाम पत्रक सौंप कर शिक्षकों का अविलंब वेतन बहाल करने की मांग किया। उन्होंने ने कहा कि इस भीषण गर्मी में हमारे शिक्षक साथी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने की पूरी कोशिश करते रहे। कुछ बच्चों के परिवार गरीबी की हालत में अपनी रोजी रोटी के लिए बाहर पलायन कर जाते हैं तथा गेहूं आदि की कटाई के बाद पुनः घर वापस आते हैं। इस विषम परिस्थिति में शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध होने से उनके घर परिवार के खर्चे, बच्चों की पढ़ाई और बैंक की ई एम आई भरने में काफी दिक्कतें उत्पन्न हो गई हैं।इसके साथ ही जिला महामंत्री रविंद्र नाथ चौधरी ने शिक्षामित्रों के हितों को भी ध्यान में रखते हुए उन्हें अपने मूल विद्यालय में समायोजित करने की मांग किया। इस मौके पर शिक्षक राम गोपाल यादव, धीरेन्द्र पति, सिंधु पांडेय, राधेश्याम, अरुण केशरी, श्याम बिहारी, विनोद केशरी, इंद्र मोल चंद्र पांडेय, पंकज सिंह, महेंद्र सिंह, रणजीत कुमार सिंह, रोहित, अजय, अवधेश, रुद्र प्रसाद, मनोज, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें