वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता,वीडीए में कार्यरत लेखाकार को उत्कृष्ट योगदान के आयुक्त ने दिया प्रशस्ति पत्रवाराणसी -- विकास प्राधिकरण वाराणसी में कार्यरत लेखा अनुभाग के लेखाकार सत्य प्रकाश पाण्डेय को लेखा से संबंधित कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए वीडीए के सभागार में मंगलवार को आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में प्राधिकरण के रिकॉर्ड जनसूचना एवं आईजीआरएस अनुभाग में कार्यरत लिपिक सुनील कुमार सिंह, ओमप्रकाश एवं राजा कुमार वर्मा को तीनों अनुभागों में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए विकास प्राधिकरण के सचिव डा.वेदप्रकाश मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर _पर प्राधिकरण_ द्वारा सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।फोटो -03- लेखाकार को सम्मानित करते मण्डलायुक्त
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें