Top News

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता,सीडीओ ने ज़ूम वीसी के माध्यम से एडीओ के साथ किया वर्चुअल समीक्षा बैठक वाराणसी --मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में मंगलवार को समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत की जूम वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई। जिसमें सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शौचालय डिमांड एवं ऑनलाइन एप्लीकेशन पेंडिंग, रेट्रो फिटिंग, आरआरसी संचालन एवं ओएसआर कलेक्शन, प्लास्टिक का कलेक्शन, पंचायत भवन, सीएससी सेंटर, 15 वें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग आदि की प्रगति की समीक्षा की गई। जिसमें सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया कि सभी 694 ग्राम पंचायत में आरसी का संचालन शुरू किया जाए। यूजर चार्ज कलेक्शन किया जाए, प्लास्टिक कलेक्शन किया जाए। ऑपरेशन त्रिनेत्र में खंड विकास अधिकारी के सत्यापन के उपरांत ग्राम पंचायत में नए कैमरे लगवाने हेतु निर्देशित किया गया तथा चोलापुर और सेवापुरी के सहायक विकास अधिकारी पंचायत का ओएसआर मे खराब प्रगति के कारण जून माह का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया गया।फोटो -01-वर्चुअल समीक्षा बैठक करते सीडीओ

Post a Comment

और नया पुराने