काशी दीप विजन रवि शंकर राय की रिपोर्ट कार्यालय अपर पुलिस आयुक्त (अपराध), कमिश्नरेट वाराणसीअपर पुलिस आयुक्त (अपराध) कमिश्नरेट वाराणसी श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा कमिश्नरेट के थानों पर नियूक्त IGRS मुंशियों के साथ गोष्टी कर दिये आवश्यक निर्देश।आज दिनांक 11.05.2025 को जनशिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में सभी थानों के IGRS मुंशियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी थानों के IGRS व सीएम डैशबोर्ड पर लंबित शिकायतों की स्थिति, निस्तारण की गति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की गई। अपर पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण सिर्फ संख्या पूरी करने तक सीमित न रहे, बल्कि हर शिकायत का समाधान निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ हो।निर्देश:1. सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।2. प्रत्येक स्तर पर शिकायतकर्ता को फीडबैक दिया जाए।3. साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट अपराध शाखा को अनिवार्य रूप से भेजी जाए।4. कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी।5. सभी IGRS मुंशियों के लिए आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।सोशल मीडिया सेलअपर पुलिस आयुक्त(अपराध),कमिश्ननरेट वाराणसी।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें