काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता विधिक सेवा द्वारा समाज में अधिवक्ताओं की जवाबदेही पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी -- स्वामी विवेकानंद विधि महाविद्यालय हरहुआ वाराणसी में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के तत्वावधान मे " समाज में अधिवक्ताओं की जवाबदेही" बिषयक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव अपर जिला जज आलोक कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डा.अजय कुमार पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी के स्वराज को धरती पर उतारने के लिए 1976 में 42 वां संशोधन करके अनु0 39 में अनु0 39 ए जोड़ा गया। जिससे गरीबों, शोषितों, पीड़ितों तथा समाज के निचले पायदान के व्यक्ति को समान न्याय व नि:शुल्क विधिक सहायता के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण एक नया आयाम दे रहा है।इस मौके पर मुख्य अतिथि सचिव आलोक कुमार ने कहा कि विधि सेवा को विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा तभी विधि शासन या समाज में स्थापित हो पाएगा। उन्होंने विधि के विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए रामचरित मानस का उदाहरण देकर समझाया कि सुंदर काण्ड हम रोज पढ़ते हैं, परंतु वैसा भाव हमारे अंदर आया क्या, यदि भाव आ भी गया तो आचरण में उतारा कि नहीं।यदि आचरण में नहीं आया तो समझें कि हमने उसे पढ़ा ही नहीं। उसी प्रकार से विधि की पढ़ाई होनी चाहिए जो आचरण में उतर जाय, तभी हम विधि के क्षेत्र में सक्षम हो पायेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में छत्रधारी सिंह एडवोकेट ने विधि के विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के पालन करने पर बल दिया। कालेज के प्रबंधक राजीव राय ने अपने समापन सम्बोधन में कहा कि त्वरित न्याय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है।अन्त में उन्होंने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में संजय कुमार वर्मा, श्यामकली, राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, रणधीर सिंह, नागेंद्र पटेल, सर्वेश कुमार पाल, एवं भाई संख्या में विधि के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के संचालन एलएलबी सेकंड सेमेस्टर के विद्यार्थी रजनीश कुमार तिवारी ने तथा अध्यक्षता प्रा.डा.अजय कुमार पाण्डेय ने किया।फोटो -02- समारोह में मंचासीन विधिक सचिव
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें