काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी ग्राम समाज की पोखरी पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है।जमानियां। ग्राम समाज की पोखरी पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जिससे ग्रामीणों को समस्या हो रही है। कुछ लोगों ने शिकायत की है। कि ग्राम पंचायत बहादुर स्थित धनौता गांव स्थित 10 बिस्वा ग्राम समाज की पोखरी पर अपने दबंगई के बलपर कब्जा कर नामों निशान मिटाने के फिराक में लगे हुए है। दबंगों ने पोखरी पर कब्जा करके अपने पक्ष में कर लिया है। जिससे पशुओं के लिए गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। घरों से निकलने वाली गंदा पानी गलियों में फैलने से आवाजाही करने वाले राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। रविकांत, दिवाकर, राजेश, संतु,अंकित, आलोक, विशाल, मनोज,गोलू, रोहित,लक्ष्मण संजय, आनंद, चंद्रगुप्त,जहांगीर अंसारी, आशीष, निरंजन, अशोक, रितेश, शिवम,मदन, सोनू, आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण किए गए ग्राम समाज की पोखरी के पास इक्कठा होकर अवैध कब्जा के खिलाफ विरोध जताया। और कहा कि थाना समाधान दिवस पर पोखरी को बचाने के लिए प्रार्थना दिया गया। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने कहा कि कहने को रह गया है। कि तहसील दिवस और थाना दिवस पर प्रार्थना पत्रों की जल्द सुनवाई होती है। लेकिन सुनवाई तो दूर विभागीय स्तर पर पोखरी को बचाने के लिए तहसील स्तर के अधिकारी अबतक कार्यवाही नहीं किया। जिसके चलते ग्राम समाज की 10 बिस्वा की पोखरी पर दिनरात एक करके अवैध कब्जा कर लिया गया है। जहाँ घरों से निकलने वाली गंदा पानी गलियों में फैलने के कारण एक दूसरे से विवाद को जन्म देने लगी है।शिकायत दर्ज कराने के बाद भी लेखपाल कानूनगो नहीं पहुंचे। जब की ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से लेकर थाना और तहसील शिकायत दर्ज कराया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि तहसील प्रशासन को पोखरी पर अवैध कब्जा हटाने के लिए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। फोटो
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें