Top News

काशी दीप विजन संवाददाता रवि शंकर राय कार्यालय अपर पुलिस आयुक्त, काननू-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी।प्रेस नोटआज दिनांक-20.05.2025 को डा0 एस् चन्नप्पा, अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा थानाक्षेत्र भेलूपुर अन्तर्गत अराजक तत्वो द्वारा तोडे गये सीसीटीवी कैमरो का थाना प्रभारी भेलूपुर एवं सम्बन्धित चौकी प्रभारी के साथ निरीक्षण किया गया उक्त के दृष्टिगत विधिक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन एवं अतिक्रमण के दृष्टिगत मालवीय चौराहा से रविदास गेट होते हुए संकटमोचन मन्दिर तक एवं तुलसी घाट व अस्सी घाट पर एवं आस-पास केे संवेदनशील स्थानों का पैदल गश्त करते हुये निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण/भ्रमण के दौरान बेतरतीब खडे वाहनो/अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित थाना प्रभारी एवं सम्बन्धित चौकी प्रभारी को कठोरता पूर्वक विधिक कार्यवाही करने एवं अतिक्रमण मुक्त किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उक्त निरीक्षण/भ्रमण के दौरान सम्बन्धित थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहें।सोशल मीडिया सेलकार्यालय अपर पुलिस आयुक्त, काननू-व्यवस्था एवं मुख्यालय,कमिश्ननरेट वाराणसी।

Post a Comment

और नया पुराने