Top News

अब अंगूठा न लगने पर कार्डधारकों को नहीं लौटा सकेंगे कोटेदार, आइरिस मशीन के जरिए भी मिलेगा राशन जमानियां। काशी दीप विजन सलीम मंसूरी की रिपोर्ट शासन ने लागू की नई व्यवस्था राशन कार्ड धारकों को मिलेगी सुविधा। कार्ड धारकों से अंगूठा लगवाकर कोटेदार राशन वितरण किया करते रहे। लेकिन अब आंखों पर आइरिस मशीन लगाकर राशन वितरण करने की सुविधा मुहैया कराई गई। है। अगर राशन कार्ड धारक हैं। तो अब अंगूठे के फिंगर प्रिंट न आने पर खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन न मिलने से परेशान पात्र कार्ड धारकों को अब आइरिस मशीन के जरिए खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। बताया जाता है। की अब ई-पाश मशीन में अंगूठा न लगने की स्थिति में राशन कार्ड धारक आइरिस स्कैनर में आंख दिखाकर राशन ले सकेंगे. अब कोटेदार भी उन्हें अंगूठे न लगने की स्थिति में वापस नहीं लौटा सकता है। इस लिए कार्ड धारकों को सुविधा पहुंचाने के लिए अब आइरिस स्कैनर से होगा राशन वितरण। राशन दुकानदार अयूब खान ने बताया कि राशन वितरण करने के लिए आइरिस मशीन बहुत सहयोग कर रहा है। राशन कार्ड धारक असलम पान वाले ने बताया कि अब सभी कार्डधारकों को राशन लेने में हो रही समस्या को देखते हुए। शासन स्तर से नई व्यवस्था लागू की गई है। अब ई-पाश मशीन में अंगूठा न लगने की स्थिति में राशन कार्डधारक आइरिस मशीन के जरिए अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कोटेदारों को आइरिस मशीन उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर कई अन्य व्यवस्थाओं को भी शुरू किया गया है। जो जमीनी स्तर पर सुचारू रूप से चल भी रही हैं. आइरिस मशीन के अलावा राशन कार्डधारकों ओटीपी व बायोमीट्रिक के जरिए भी खाद्यान्न दिया जा रहा है। फोटोकोटेदार अयूब खान कार्ड धारक के आंख पर आइरिस मशीन लगाकर राशन वितरण करते।

Post a Comment

और नया पुराने