काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में बुद्ध पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वाराणसी -- श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानन्दपुर वाराणसी के परिसर में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बौद्ध अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉक्टर सरला सिंह ने महात्मा बुद्ध के चार आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग के बारे में बताते हुए कहा कि वह संसार के पहले अनिश्वरवादी दर्शन के प्रवर्तक थे। उनकी शिक्षाएं मनुष्य को जीवन के दुखों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती हैं, तथा अहिंसा, करुणा, प्रेम, क्षमा, भाईचारे और समानता का उपदेश देती हैं। सहसमन्वयक मेनका सिंह ने बौद्ध धर्म के सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव को रेखांकित किया। सहसमन्वयक अंजलि त्यागी ने युवाओं के लिए बुद्ध के संदेशों की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किये। डॉक्टर नंदिनी पटेल ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षाएं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देती हैं, और हमें दुखों से मुक्ति और एक बेहतर समाज के निर्माण का मार्ग दिखाती हैं। आज भी उनकी शिक्षाएं लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने बुद्ध की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया और समाज में शांति और सद्भावना फैलाने के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त प्रवक्तागण तथा छात्रायें उपस्थित रहीं।फोटो -02-छात्राओं को सम्बोधित करतीं समन्वयक
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें