Top News

क्षतिग्रस्त नाला में गंदे पानी का जल जमाव होने से संक्रामक बीमारियों फैलने का डर सता रहा है।जमानिया काशी दीप विजन सलीम मंसूरी की रिपोर्टं। नगर पालिका परिषद स्थित मोहल्ला सुबहान टोली सहित एनएच 24 सड़क किनारे पालिका द्वारा पानी निकास के लिए नाले का निर्माण तो कराया। लेकिन रख रखाव के अभाव में नाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण जल जमाव की स्थिति बना रहता है। पालिका के वार्डो में विकास का काम कागजों पर किया जा रहा है। बताया जाता हैं। की नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 हरिजन बस्ती के सदस्य रहे स्वर्गीय अहमद अली के जाने के बाद मुहल्लों में अब तक गंदे पानी की निकासी को लेकर न तो नाली न बन सकी है और न ही क्षतिग्रस्त नाला की मरम्मत की गई। स्थानीय लोगों के बार-बार पालिका कार्यालय में शिकायत असुविधा को तत्काल दूर कराने के लिए गोहर लगाया। परन्तु जिम्मेदार अपने मुंह मोड़ने लगे हैं। कहने को तो यह इलाका पालिका सीमा में आता हैं। लेकिन व्यवस्थाएं गांव से भी बद से बदतर है। जिम्मेेदार अपने अभियान में अपने-अपने निकायों के वार्डो में स्वच्छता के साथ विकास कराने का दावा भी कर रहे हैं। लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। नगर पालिका परिषद जमानियां इसका उदाहरण है। नगर पालिक परिषद के वार्ड एक के निवासी अजमत अली बताते हैं। कि मुहल्ले का गंदा पानी बराबर नाला में जल जमाव बना रहता है। साफ सफाई के नाम पर शून्य मिलता है। इसके साथ ही घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाले में ही गिरता है। समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई। मगर पालिका के जिम्मेदारों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। लेकिन इसको आबादी वाले मार्ग से नहीं जोड़ा जा रहा है। यह कब तक पूरा होगा इसकी भी कोई गारंटी नहीं। खुले में गंदा पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी नाला मरम्मत के अभाव में शोपीस बना हुआ है। जबकि नालियों के क्षतिग्रस्त होने तथा कभी सफाई न होने से गंदा पानी नाला में जल जमाव बना रहता है। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा सर्वे कराकर जल्द से जल्द समस्या का निदान के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही किया जाना चाहिए। पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया धीरे धीरे सभी नालियों एवं नाले की मरम्मत कराया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने