पालिका के वार्ड नंबर 6 लोदीपुर खास का निरीक्षण जमानिया वरिष्ठ पत्रकार सलीम मंसूरीं। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 6 का निरीक्षण करते तहसीलदार राम नारायण वर्मा साथ में पालिका कर्मी विजयशंकर राय। स्थानीय समस्याओं जैसे सड़क, सफाई, जल आपूर्ति आदि की जांच की गई। बताया जाता है। की पालिका के वार्ड नंबर 6 में जटिल समस्याओं को निस्तारण हेतु निरीक्षण किया गया। इस दौरान तहसीलदार राम नारायण वर्मा द्वारा सुनिश्चित किया गया। की नगर पालिका परिषद द्वारा जल निकाली, साफ सफाई, जलापूर्ति नियमों का सुचारू रूप से पालन नहीं कर रही है। इस दौरान विकास कार्यों की समीक्षा, विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया गया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। ताकि पालिका प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद किया जा सके। बता दें कि तहसीलदार जमानियां पालिका के वार्ड नंबर 6 लोदीपुर खास नगर पालिका परिषद के वार्ड सदस्य राधेश्याम तथा नगर पालिका कर्मचारी विजय शंकर राय के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सफाई की व्यवस्था सामान्य रहे, इसके लिए पालिका कर्मियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि पालिका के कार्य में और भी बेहतर करने का प्रयास करने का निर्देश दिया। वर्मा ने कहा कि कुछ जगह पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहां भी करने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। इसके साथ ही नालों में पानी का बहाव ठीक नहीं मिला। उसमें भी बेहतर करने का निर्देश दिया।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें