Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता नव रचना स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए पर्यावरण का दिया संदेश वाराणसी -- नवरचना कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने शेषनाथ सिंह सभागार में पर्यावरण बचाओ का संदेश देते हुए एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। अजय रोशन और ज्योति के निर्देशन में तैयार किया गया यह नुक्कड़ नाटक उपस्थित दर्शकों को कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अशोक आनन्द और विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद किए सदस्य रमेश लालवानी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अशोक आनंद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी आज की प्राथमिकताओं में शामिल है। भारत विकास परिषद के सदस्य रमेश लालवानी ने कहा देश को हम भी कुछ देना सीखें ऑक्सीजन का एक पौधा देश के प्रति है हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी। मानवता की सेवा होगी। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉक्टर राम सुधार सिंह ने कहा इस तरह के नुक्कड़ नाटकों के जरिए प्रचार प्रसार कर हम अपना संदेश लोगों तक पहुंचाने में सफल होंगे। समाज में जागरूकता ही नुक्कड़ नाटक की सफलता होगी। कार्यक्रम में पल्लवी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह, नंदकिशोर, पंकज कुमार सिंह, प्रवीण कुमार और काफी संख्या में अभिभावक गण के साथ साथ विद्यालय की अध्यापिकाएं तथा बच्चों ने नाटक को देखा और सराहना भी किया।फोटो -01- नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते बच्चे

Post a Comment

और नया पुराने