वाराणसी काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता-गंगामित्र ने मां गंगा से सेना के जवानों को असीम शक्ति प्रदान करने का मांगा आशिर्वाद वाराणसी -- राष्ट्रध्वज तिरंगा और भारत माता की तस्वीर लेकर नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने नागरिकों और पर्यटकों के साथ मां गंगा द्वार पर भारतीय सेना की शौर्य का शनिवार को अभिनंदन किया। गंगा द्वार से श्री काशी विश्वनाथ, भगवान सूर्य नारायण और मां गंगा की आरती उतार कर भारतीय सेना के जवानों के लिए असीम शक्ति और ऊर्जा प्राप्त करने का आशीर्वाद मांगा। ललिता घाट स्थित गंगा द्वार का परिसर भारत माता की जय, जय हिंद की सेना, वंदे मातरम की गगन भेदी उद्घोष से सराबोर रहा। भारतीय सेना के उत्साहवर्धन के पश्चात नमामि गंगे के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर मां गंगा द्वार पर स्वच्छता अभियान चलाया। काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान की मिसाइल और ड्रोन ध्वस्त करने के लिए आज सेना का अभिनन्दन किया गया। पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा पर मिसाइल हमले के दुस्साहस को विफल करने के लिए पूरा भारतवर्ष सेना की सराहना कर रहा है। हिंदू यात्रियों के नृशंस हत्याकांड में आहत परिवारों और समस्त देश को न्याय दिलाने के लिए हो रही इस कार्यवाही ने समूचे देश के स्वाभिमान और हिम्मत को बढ़ाया है।इस आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, सुनील सोनी, राजेश्वरी, अभिषेक त्रिपाठी, रमेश सोनकर सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।फोटो -03-भारतीय सेना का अभिनन्दन करते गंगामित्र
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें