गर्मी से मिली राहत नालियां नाला में जलभराव से सांसतजमानियां। मौसम के मिजाज में शुक्रवार को एक बार फिर बदलाव हुआ है। शाम 4 बजे अचानक बादल छाने के बाद झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। करीब एक से दो घंटे की बारिश से नगर कस्बा सहित स्टेशन बाजार के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। स्टेशन बाजार की सड़क कीचड़ से सराबोर हो गई। जिससे राहगीर स्थानीय लोग संभलकर आने जाने को मजबूर रहे। कही कही गड्ढों में पानी भर जाने से दुश्वारियां और बढ़ गईं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पालिका प्रशासन नहीं चेता तो मानसून आने पर नगर कस्बा से लेकर स्टेशन बाजार में एक बार फिर जलभराव से जूझेगा। बताया जाता है। कि शुक्रवार की शाम 4 बजे अचानक आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला एक से दो घंटे तक चलता रहा। इस दौरान हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। और लोगों को गर्मी से राहत मिली। दूसरी तरफ बारिश होने के कारण स्टेशन बाजार रोड पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। तथा कई गली कीचड़ से सराबोर हो गई हैं, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ी। गड्ढे में पानी भर जाने से सड़क और गड्ढे का अंतर कर पाना मुश्किल हो गया था। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही। दूसरी तरफ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। फोटो
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें