Top News

वार्ड नंबर 12 सोनार टोली स्थित हनी कान्वेंट स्कूल के सामने एक बड़ा गड्ढा, इसके बाद भी पालिका जिम्मेदार मूक दर्शक जमानियां। काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 12 सोनार टोली के कारण आवाजाही करने वाले राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों के सामने गंभीर समस्या बनी हुई है। बताया जाता है। कि पालिका कर्मियों द्वारा गड्ढा खोदकर छोड़ देने के चलते सबसे ज्यादा स्थानीय लोगों के साथ आवाजाही कर रहे। राहगीरों के लिए काफी दिक्कत होने लगी है। इसके बाद भी गड्ढा मरम्मत के लिए अबतक कोई कार्यवाही विभागीय स्तर पर नहीं किया गया। भाजपा व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बताया कि पालिका कार्यालय में गड्ढे से मुक्ति दिलाने के लिए कई बार गोहर लगाया गया। लेकिन सुनवाई तो दूर कार्यवाही नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि पालिका सदस्यों द्वारा गिनाई जा रही समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। मुन्ना गुप्ता ने कहा कि पहली बार नगर वासियों के सामने ऐसे जिम्मेदार को देख रहे है। जिसकी मनमानी किसी से छिपी नहीं है। मुन्ना गुप्ता ने पालिका अधिशासी अधिकारी से गड्ढे को तत्काल बंद कराने के लिए ध्यान को आकृष्ट कराया है। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि मौका मुआयना कराकर जल्द से जल्द गड्ढे की मरम्मत करा दिया जाएगा। फोटो

Post a Comment

और नया पुराने