कार्यालय अपर पुलिस आयुक्त, काननू-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी। काशी दीप विजन वरिष्ठ संवाददाता राजेंद्र गुप्ता आज दिनांक 28.05.2025 को डा0 एस् चन्नप्पा, अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा पुलिस लाइन्स वाराणसी में पुलिस कर्मियो हेतु निर्माणाधीन 192 आवासों एवं एल0टी0 कालेज अर्दली बाजार वाराणसी में निर्माणाधीन थाना लालपुर पाण्डेयपुर से सम्बन्धित स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग वाराणसी से सम्बन्धित अधिकारीगण एवं लोकनिर्माण विभाग द्वारा चयनित फर्म मे0आर0के0एल्यूमिनियम वाराणसी एवं मेसर्स संतोष कुमार सिंह वाराणसी के प्रतिनिधि/मालिक क्रमशः श्री दिलीप कुमार सिंह एवं श्री संतोष कुमार सिंह सहित भवन लिपिक श्री अरविन्द कुमार त्रिपाठी पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान कार्यदायीं संस्था एवं कार्यदायीं संस्था के उपस्थित सदस्यों एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारीगण से निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री के विषय में जानकारी ली गयी तथा निर्देशित किया गया कि निर्माण में उच्च श्रेणी एवं मानक व गुणवत्ता के अनुरूप सामग्री का प्रयोग करते हुए निर्माण प्रत्येक दशा में ससमय पूर्ण कर लिया जाये।सोशल मीडिया सेलकार्यालय अपर पुलिस आयुक्त, काननू-व्यवस्था एवं मुख्यालय,कमिश्ननरेट वाराणसी।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें