Top News

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आसपास की साफ-सफाई बहुत जरूरी है। उक्त जानकारी केंद्र प्रभारी गुलाब शंकर पटेल जमानियां काशी दीप विजन वरिष्ठसंवाददाता सलीम मंसूरी। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आसपास की साफ-सफाई बहुत जरूरी है। उक्त जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ गुलाब शंकर पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई से संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकने में मदद मिलती है। जैसे कि मच्छर जनित बीमारियाँ (मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया)। साफ-सफाई के तरीकों में शामिल हैं। पानी के जल जमाव को रोकना, कूलर, टायरों, और अन्य जगहों पर पानी जमा होने से मच्छरों का प्रजनन होता है। इसलिए इन्हें बराबर साफ रखना चाहिए। इसके साथ ही अपने आसपास के साथ कूड़ेदानों को साफ रखने के लिए कार्य करना चाहिए। और नियमित रूप से कूड़ेदानों को खाली करना चाहिए। जिससे गंदगी और कीटाणु जमा नहीं होंगे। बता दें कि बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ गुलाब शंकर पटेल ने संचारी रोकधाम के लिए कार्यालय में उपस्थित नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों का ध्यान आकृष्ट करते हुए। कहा कि सड़कों, गलियों और को साफ सफाई रखना चाहिए। इसके साथ ही पानी की स्वच्छता के लिए निकटवर्ती जल स्रोतों को भी साफ रखना चाहिए। इस लिए संचारी रोकधाम के लिए सभी को जागरूक बनाना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही संचारी रोग से बचाव बेहद जरूरी है। इसके लिए स्वयं व आसपास की सफाई आवश्यक है, वहीं ऐसा न करने पर बारिश में जलभराव से मच्छर पनप सकते हैैं। जोकि डेंगू, मलेरिया,फाइलेरिया जैसी बीमारियां फैला सकते हैैं। साथ ही संचारी रोग नियंत्रण करने के लिए सभी से अपील किया गया। डॉ गुलाब शंकर पटेल ने कहा कि बच्चों को नजर से बचाने के लिए माताएं काला टीका लगाती हैं। उसी प्रकार बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण जरुर करवाएं। उन्होंने कहा कि मच्छरों से डेंगू, जेई, मलेरिया, चिकनगुनिया फैलता है। इसके बचाव के लिए सामान्य साफ-सफाई, नालियों की सफाई, झाडिय़ों की कटाई जरूरी है। पटेल ने कहा कि महिला चिकित्सक टीम के साथ आसपास के स्कूलों, कालेजों में कैंप के माध्यम से बच्चों में दिमागी बुखार व अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव रोकथाम व उपचार के बारे में स्टूडेंट्स को जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही छात्रों को रोगों से बचाव, पर्यावरणीय स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता के विषय में लगातार बताया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने