Top News

वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया गया। एसएचओ प्रमोद कुमार सिंह। जमानियां। संवाददाता सलीम मंसूरी पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन में प्रचलित अभियान के तहत वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के निर्देश का पालन करते हुए। मंगलवार को उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता मय पुलिस कर्मियों के साथ वारंटी अभियुक्त को करीब 6.10 बजे के आसपास अभियुक्त के घर मतसा से नियमानुसार हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना हुए। अभियुक्त का नाम इस प्रकार है। शशि भूषण पुत्र सिपाही निवासी ग्राम मतसा थाना कोतवाली जमानियां उम्र तकरीबन 55 वर्ष है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता, का, अजय कुमार प्रसाद आदि पुलिस कर्मी रहे। बताया जाता है। कि पुलिस अधीक्षक गाजीपुर लगातार वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह कुशल निर्देश का पालन करते हुए। वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रहे है। उसी अभियान के तहत मंगलवार को एक वांछित वारंटी को उसके घर मतसा से गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने