Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी महंत के घर हुई करोड़ों की चोरी का पुलिस ने 24 घण्टे में किया पर्दाफाश चोरी हुए जेवरातों की हुई शत-प्रतिशत बरामदगीमास्टरमाइंड समेत छ: अभियुक्तों को किया गिरफ्तार करोड़ो रुपए के 391आभूषण पुलिस ने किया बरामदवाराणसी -- 19 मई 2025 को संकट मोचन के महंत के घर लाखों की हुई चोरी के संबंध में वादी द्वारा थाना भेलूपुर में दी गयी तहरीर को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत भेलूपुर, रामनगर व एसओजी कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संकट मोचन महंत के घर चोरी करने वाले अभियुक्त रामनगर बबूल के जंगल में छिपे हैं। तत्काल पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेरेबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की गयी तो मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्तों को गोली लगी तथा अन्य तीन को अभियुक्तों को मौके पर हिरासत‌ मे ले लिया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से करोंड़ों रूपये की लागत के 391जेवरात समेत कुछ नगदी रूपये बरामद किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मास्टरमाइंड राकेश दुबे पुत्र स्वर्गीय राम जनम दूबे निवासी अमवा थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार, दूसरे का नाम विक्की तिवारी पुत्र कृष्ण तिवारी निवासी अमवा थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार, तीसरे का जितेंद्र सिंह उर्फ गोलू पटेल पुत्र स्वर्गीय श्याम सुंदर सिंह निवासी अमवा थाना चैनपुर जनपद भभुआ कैमूर बिहार, चौथे का शनि कुमार मद्धेशिया पुत्र वीरेंद्र मद्धेशिया निवासी नारायणपुर थाना खामपार जिला देवरिया, पांचवें का अतुल शुक्ला पुत्र अनिल शुक्ला निवासी फुलवा मऊ थाना कोतवाली जिला फतेहपुर और छठवें का दिलीप चौबे उर्फ बंशी पुत्र राधेश्याम चौबे निवासी भगवानपुर थाना लंका वाराणसी बताया गया। उपरोक्त पांचों अभियुक्तों की गिरफ्तारी बुधवार को अपरान्ह कोदोपुर नदी के किनारे स्थित बबूल की झाड़ी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को बुधवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए डीसीपी काशी गौरव वंशवाल ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि संकट मोचन महंत के घर में जो चोरी हुई थी वह चोरी हम लोगों ने ही की थी, और पुलिस से बचने के लिए छिप छिपाकर कर रहते थे। आज हम लोग चोरी किये हुए सामानों का बंटवारा कर रहे थे। तभी अचानक पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।इस करोंड़ों रुपये के जेवरात चोरी का 24 घण्टे के अन्दर पर्दाफाश करने वाली संयुक्त पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु पुलिस आयुक्त द्वारा एक लाख रुपए बतौर पुरस्कार देने का घोषणा किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में रामनगर थाना से प्रभारी निरीक्षक रामनगर राजू सिंह, उ0 नि0 अमीर बहादुर सिंह, उ0नि0 पंकज मिश्रा, का0 महेंद्र कुमार पाल, का0 गौरव भारती, का0 शैलेंद्र सिंह, भेलूपुर थाना से प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी कुशवाहा, उ0 नि0 संदीप सिंह, उ0 नि0 शैलेंद्र सिंह, उ0 नि0 पार्थ तिवारी, उ0नि0 आलोक यादव, हे0का0 बृज बिहारी ओझा,का0 हरिशंकर यादव, का0 सूरज कुमार भारती, का0 विवेकानंद शर्मा, एसओजी से उ0नि0 मनीष कुमार मिश्रा, हे0का0 चंद्रभान यादव, का0 ब्रह्म देव सिंह, का0 आलोक कुमार मौर्या, का0 रामाशंकर यादव, का0 मयंक त्रिपाठी, का0 मनीष कुमार बघेल, का0 अवनीश पाण्डेय, का0 अंकित मिश्रा, का0 अश्वनी सिंह, सर्विलांस सेल, प्रशांत तिवारी सर्विलांस सेल आदि शामिल रहे।फोटो -01- अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते डीसीपी काशी गौरव वंशवाल

Post a Comment

और नया पुराने