Top News

कार्यालय अपर पुलिस आयुक्त, काननू-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी। काशी दीप विजन अमलेश पटेल की रिपोर्ट आज दिनांक-21.05.2025 को डा0 एस् चन्नप्पा, अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपने कार्यालय पर काशी एवं वरूणा जोन स्तर पर प्रचलित/लम्बित प्रारम्भिक जाँच व विभागीय कार्यवाही की समीक्षा गोष्ठी आहुत की गई, जिसमें पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, श्री गौरव वंसवाल एवं पुलिस उपायुक्त, वरूणा जोन, श्री प्रमोद कुमार सहित सम्बन्धित जोन के अपर पुलिस उपायुक्त, एवं सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान समीक्षोपरान्त प्रचलित/लम्बित प्रारम्भिक जाँच व विभागीय कार्यवाही काशी/वरूणा जोन अन्तर्गत कुल क्रमशः 15/38 पत्रावलियां लम्बित पाई गई, जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित जांचकर्ता अधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त, वरूणा/काशी जोन का यथाशीघ्र निस्तारण करने/कराने हेतु समुचित निर्देेश दिया गया।सोशल मीडिया सेलकार्यालय अपर पुलिस आयुक्त, काननू-व्यवस्था एवं मुख्यालय,कमिश्ननरेट वाराणसी।

Post a Comment

और नया पुराने