Top News

काशी दीप विजन जमानिया संवाददाता सलीम मंसूरी सड़क पटरियों किए गए, अतिक्रमण के खिलाफ जल्द उतरेगी कोतवाली पुलिस।जमानियां। स्थानीय तहसील के तहसीलदार राम नारायण वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में साफ शब्दों में हिदायत और व्यापारियों से अपील किया गया था। कि छोटे बड़े हर एक दुकानदार अपने दुकान के सामने सामग्री को रखकर पटरी को पूरी तरह से अतिक्रमण कर लिया है। जिससे दुर्घटना की संभावनाएं ज्यादा बढ़ कर गई। इस लिए बहुत जल्द सड़क पटरियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर हटवाने के लिए कार्यवाही किया जाएगा। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सोमवार की देर शाम को कस्बा बाजार के लोदीपुर रोड होते एनएच 24 होते दुकानदार व्यापारियों से सड़क पटरी खाली कर लेने की अपील करते रहे। उन्होंने बताया कि सड़क पटरी पर सामानों को रखकर पूरी तरह से अतिक्रमण कर लिए जाने से राहगीरों के आवाजाही के दौरान काफी व्यवधान उत्पन हो गई है। और बराबर दुर्घटना होने की प्रबल संभावनाएं बनी रहती है। क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी ने बताया कि सोमवार की देर शाम को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के साथ मय पुलिस कर्मियों के साथ पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई। क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी ने बताया कि नगर कस्बा, स्टेशन बाजार के अलावा एनएच 24 सड़क पटरी से अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त करने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है। सोमवार कि देर शाम को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह व मय पुलिस कर्मियों के इलाकों में पैदल मार्च निकाला गया। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को हटाकर कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और नगर कस्बा बाजार एवं स्टेशन बाजार के साथ एनएच 24 सड़क पटरी को व्यवस्थित बनाना है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन बाजार खासतौर से अत्यंत व्यस्त माना गया है। जहां अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। पैदल मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन ने इलाके का निरीक्षण किया और अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। व्यापारी दुकानदार खुद अपने आप सड़क पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटा लें। वर्ना अवैध पार्किंग और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टेशन बाजार, कस्बा बाजार, एनएच 24 सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से न केवल यातायात प्रभावित होता है। बल्कि नगर कस्बा बाजार, स्टेशन बाजार की सुंदरता और व्यवस्था भी बिगड़ती है। इस पैदल मार्च ने स्थानीय दुकानदारों और अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा दिया।

Post a Comment

और नया पुराने