Top News

जमानिया काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी आरओ मशीन खराब, स्वास्थ्य कर्मी और मरीज शुद्ध पेयजल के लिए परेशानज़मनिया। नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य पर कार्यरत कर्मियों को शुद्ध पेयजल की कमी के कारण परेशानी हो रही है। क्योंकि एक सप्ताह से केंद्र प्रभारी के कार्यालय में लगा आरओ मशीन खराब है। और जो परिसर में लगा हुआ है। उसमें पानी टंकी का ढक्कन टूटने के कारण बंदर प्रतिदिन कूदकर उसमें नहाते रहते है। जिसके कारण कार्यरत महिला चिकित्सकों के साथ मरीजों को भी शुद्ध पानी के लिए परेशानी हो रही है। और शुद्ध पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। परिसर में पालिका द्वारा लगवाई गई। आरओ मशीन जहां रख रखाव के अभाव में खराब हो गई। वहीं केंद्र प्रभारी के सटे कार्यालय में भी स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए अलग से आरओ मशीन लगवाई गई है। लेकिन एक सप्ताह से वही भी खराब पड़ी हुई है। इस संबंध में संगीता देवी, मनीषा सिंह, विपिन कुमार, सुभाष गुप्ता, मकसूदन पांडेय, नीलम यादव, मोहित कुमार, सुधाकर पांडेय, कन्हैया कुमार यादव सहित आदि कर्मचारियों का कहना रहा कि भीषण गर्मी उसपर चिलचिलाती धूप से गला सुख जा रहा है। शुद्ध पेयजल के बिना तड़पना पड़ रहा है। इसके बाद भी विभागीय स्तर पर मरम्मत कराने के लिए अबतक कार्यवाही नहीं किया गया। जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मियों और रोगियों की परेशानी उठाने के लिए मजबूर हो गए है। प्राथमिक स्वास्थ्य कर्मी और रोगी दोनों ही शुद्ध पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा हैं। क्यों कि दूषित पानी से स्वास्थ्य कर्मी और मरीज और भी बीमार हो सकते हैं। इसके बाद भी मरम्मत के लिए विभागीय जिम्मेदार अधिकारी कोई सुधि नहीं लिया। बताया जाता है। कि भीषण गर्मी चिलचिलाती धूप के बाद भी आरओ मशीन की मरम्मत के लिए कोई सुधि नहीं ली जा रही है। जो जल जनित बीमारियों का खतरा, दूषित पानी से हैजा, टाइफाइड, पेचिश जैसी जल जनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इस संबंध में केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ गुलाब शंकर पटेल ने बताया कि आरओ मशीन बनवाने के लिए कार्यवाही की गई है। जल्द आरओ बन जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने