Top News

जमानिया काशी दीप विजन संवाददाता सलीम मंसूरी नियत समय पर कटौती न कर सुबह दोपहर शाम में काटी जाती है। बिजली, गर्मी में लोग बेहाल।जमानियां। सुबह दोपहर शाम बेतहाशा विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं को काफी परेशान होना पड़ा। सुबह का समय निर्धारित होने के बावजूद सुबह दोपहर शाम के समय विद्युत कटौती होने के कारण भीषण गर्मी चिलचिलाती धूप से परेशान उपभोक्तागण काफी परेशान हो रहे है। इसके बाद भी विभाग के उच्चाधिकारी बेतहाशा बिजली कटौती पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही नहीं कर रहे है। बिजली कटौती से जहां दुकान व्यापारी सहित आवास वालों के लिए नासूर बन चुका है। विद्युत विभाग की तानाशाही रवैए पर अंकुश लगाने के लिए कोई भी उच्चाधिकारी तैयार नहीं है। इसलिए इनकी मनमानी सर चढ़ कर बोलने को व्याकुल हो गई है। बिजली उपभोक्तागणों को बिजली विभाग के अधिकारियों से अजीज और परेशान रहने को मजबूर हो चुके है। ठंड के मौसम में भी बिजली कटौती किया जाता है। और भीषण गर्मी में एक तो वैसे ही उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है। उसमें जिम्मेदारों की मनमानी लोगों को परेशान किए हुए है। लोकल फॉल्टाें की वजह से हर वक्त कटौती का दंश लोगों काे झेलना पड़ रहा है। व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, राजू रतन सिंह यादव, नारायण दास चौरसिया, वीरेंद्र कुमार, शंकर गोस्वामी, राजू पांडेय सहित आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के तानाशाही रवैए को लेकर तथा नासूर बन चुकी विद्युत कटौती को लेकर रोष जताते हुए। कहा कि हर विभाग में अधिकारी सुधार के लिए ठोस कार्यवाही करते है। लेकिन विद्युत विभाग के मनमानी व तानाशाही रवैए पर अंकुश लगाने के लिए कोई उच्चाधिकारी तैयार नहीं होते। जिसके चलते कर्मचारी अधिकारी सर चढ़कर बोलने और उपभोक्ताओं को तरह तरह से परेशान करने पर आमादा हो जाते है। लोगों ने कहा कि बिजली विभाग में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति के लिए ठोस कार्यवाही नहीं किया जाता है। तो भाजपा कार्यकर्ता आम उपभोक्ताओं के साथ सड़क पर उतरने और धरना प्रदर्शन आंदोलन चलाने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बिजली कटौती को लोकल फाल्ट बताते है। जब की गर्मी के मौसम शुरुआत में ही सभी जर्जर तार बदलने के लिए कार्यवाही शुरू कर देनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं होता विभाग ने बिजली के तारों तक पहुंची डालों की कटाई का काम शुरू किया। विद्युत उपभोक्ता गुलाब चंद्र वर्मा, शशिकांत बर्नवाल, शहजाद अली, नेहाल खान, सुनील चौरसिया, एडवोकेट इमरान नियाजी, मुश्ताक राईन, पंकज निगम, संसार सिंह, उपेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह आदि लोगों ने बताया कि बिजली कटौती से आपूर्ति बंद होने के कारण भीषण गर्मी में घरेलू उपभोक्ताओं के साथ दुकानदार व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी विभागीय स्तर पर सुधार के लिए ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि जबरदस्त बिजली कटौती के कारण पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को इसका लाभ अंधकार में डूबा हुआ है। विभाग द्वारा कटौती रोकने के लिए कार्यवाही नहीं करते हैं। तो पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों सोलर पैनल उतरवाना पड़ सकता है। जिसकी सारी जिम्मेदारी विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों की होगी। इस बाबत जेई इंद्रजीत पटेल ने बताया कि बराबर कही न कही लोकल फाल्ट हो जा रही है। इसलिए मरम्मत के दौरान कटौती किया जाता है।

Post a Comment

और नया पुराने