Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी पंखों में एन्टी सुसाइड सीलिंग राड लगाने से हजारों की बचाई जा सकती है जान--कर्नल विनोद वाराणसी --आज के समय मे बहुत से बच्चों की परीक्षा में अच्छे नंबर ना लाने की वजह से हतोत्साहित होकर कभी कभी आत्महत्या कर लेते हैं। हाल ही में कोटा के कोचिंग केन्द्रो में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं और काफी हद तक एंटी सुसाइड सीलिंग फैन का इस्तेमाल करके इसे रोका जा सकता है। उक्त बातें वाराणसी के पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार ने शनिवार को बनारस के एक नीजी होटल में एलायंस आफ एनर्जी एफिशिएंट एनर्जी संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग सुसाइड सीलिंग फैन से लटक कर करते हैं। जब कोई व्यक्ति आत्महत्या करने के लिए सीलिंग फैन से लटकने की कोशिश करता है, अगर उसके फैन में एंटी सुसाइड राड का इस्तेमाल किया गया है, तो ऐसा करने से वह असफल हो जाएगा। क्योंकि पंखा और व्यक्ति सुरक्षित रूप से जमीन पर गिर जाएगा।एंटी सुसाइड सीलिंग फैन राड का‌ इस्तेमाल किसी भी सीलिंग फैन में किया जा सकता है। यह सीलिंग फैन का एक हिस्सा है। उन्होंने बताया कि कोटा में 2024 में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्याओं के 17 मामले सामने आए, जबकि 2023 में ऐसे 26 मामले सामने आए हैं। भारत में आत्महत्या एक प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दा है। 2022 में 1,71,000 आत्महत्या दर्ज की गई जो 2021 की तुलना में 4.2% की वृद्धि और 2018 की तुलना में 27% की उछाल दर्ज करती है। उन्होंने कहा कि आज अनेक युवा मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं में स्कूल, विश्वविद्यालय की परीक्षा में असफल होना या रोजगार ना मिल पाना शामिल है। कई बार व्यवसायी अनेक कारणों से ऋण या क़र्ज़ जैसे वित्तीय संकट का सामना करते हैं, वह आत्महत्या करने का प्रयास भी करते हैं। आमतौर पर छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लेते हैं। जो एक आसान विकल्प लगता है। उन्होंने कहा कि भारतीय डाक इन ऊर्जा कुशल पंखों के प्रचार और बिक्री के लिए अपने डाकघर और काउंटरों का नेटवर्क उपलब्ध करा सकता है और डाक विभाग डिलीवरी के लिए एक अच्छा लॉजिस्टिक्स पार्टनर भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि वाराणसी क्षेत्र में कुल 1729 डाकघर हैं, जहां मीडिया पोस्ट के माध्यम से इन पंखों का प्रचार प्रसार किया जा सकता है, तथा खुदरा डाक के तहत इन पंखों की बिक्री भी सुनिश्चित की जा सकती है। इस कार्यक्रम की ये अच्छी बात रही कि सीलिंग फैन निर्माताओ ने मानव जीवन को बचाने के लिए इस विचार की सराहना की और आश्वासन दिया की सीलिंग पंखों में इसे शामिल करने के लिए और अधिक शोध किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बीएचयू के रजिस्टार सुबोध कुमार, विभिन्न पंखा निर्माता कम्पनियों के प्रतिनिधि,बुनकर एसोसिएशन, ईंट भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारी, एनर्जी एफिशिएंट को प्रमोशन करने वाली संस्था के वरिष्ठ निदेशक प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।फोटो -01- कार्यक्रम में सम्बोधित करते कर्नल विनोद

Post a Comment

और नया पुराने