काशी दीप विजन वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता सीडीओ ने विडिओ कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिजिटल क्राप सर्वे का किया समीक्षावाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे, फॉर्मर रजिस्ट्री एवं पीएम किसान संतृप्तिकरण अभियान में किये जा रहे कार्यों का समीक्षा बैठक किया। इस समीक्षा बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त खंड विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य,जिला पंचायती राज अधिकारी आदर्श कुमार ,जिला प्रबंधक इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक, जिला प्रबंधक जन सेवा केन्द्र एवं सहायक विकास अधिकारी कृषि उपस्थित रहे। बैठक में सीडीओ द्वारा पीएम किसान योजना के संतृप्तिकरण अभियान के अंतर्गत जनपद में दिनांक 15.05.25 तक 583 ग्रामों में कैंप का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें भूमि अंकन हेतु अवशेष डाटा 39731के सापेक्ष मात्र 1679 कृषकों का भूमि अंकन, ई-केवाईसी हेतु लक्ष्य 16072 के सापेक्ष 4238 एवं एनपीसीआई हेतु लक्ष्य 17426 कृषकों के सापेक्ष 6906 मात्र होने पर सीडीओ द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। विशेष भूमि अंकन की प्रगति खराब होने पर सभी संबंधित उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया की लेखपालवार लक्ष्य तैयार की जाए और किन कारणों से भूमि अंकन नहीं हो पा रहा है, इसकी समीक्षा करते हुए संबंधित लेखपाल का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। किसी तरह से ई- केवाईसी,एवं एनपीसीआई की समीक्षा हेतु संबंधित खंड विकास अधिकारी द्वारा सहायक विकास अधिकारी कृषि की समीक्षा की जाए। जिस सहायक विकास अधिकारी कृषि के क्षेत्र में ज्यादा डाटा लंबित है, उनके विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया जाए। डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे के अंतर्गत जायद क्राप का डिजिटल सर्वे किया जा रहा है। इस कार्य में लगे लेखपाल और कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों को समय से विलेज एलोकेट करते हुए कार्य को समय से पूर्ण करने हेतु समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया गया और जिन प्लाट का सर्वे पूर्ण किया जा चुका है, उसे वेरीफायर से अप्रूव भी करने हेतु निर्देश दिए गए। कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने के कार्य हेतु समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि जिन कृषकों की अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है, उनको चिन्हित करते हुए कैम्प मोड पर जन सेवा केन्द्रों पर भेजते हुए उनकी फार्मर रजिस्ट्री तत्काल बनवाएं। मुख्य रूप से तहसील राजा तालाब एवं सदर की प्रगति संतोषजनक ना होने पर महोदय द्वारा संबंधित उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि व्यक्तिगत रूप से लेकर उपरोक्त कार्य संपन्न करायें। एक सप्ताह के अंदर कम से काम निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 50% कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनाएं तथा जो फार्मर रजिस्ट्री लेखपाल स्तर पर सत्यापन हेतु लंबित है उसको तत्काल लेखपाल की आईडी से सत्यापित कराये जाने का निर्देश दिया।फोटो -01-वर्चुअल समीक्षा करते सीडीओ
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें