वाराणसी काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता -जोन 05 की प्रवर्तन टीम ने रामनगर के दो अवैध निर्माणों को किया सीलवाराणसी --वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार जनपद में हो रहे अवैध निर्माण व प्लाटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वीडीए जोन 05 की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को वार्ड रामनगर में अमित सिंह द्वारा मौजा मिर्जापुर खुर्द मिर्जापुर हाईवे पर वार्ड रामनगर थाना अदरलहाट जिला मिर्जापुर में अनाधिकृत रूप से पेट्रोल पंप निर्माण कार्य किए जाने पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम- 1973 की सुसंगत धारा के अंतर्गत नो0-वीडीए/एएन आई/0004095 नोटिस की कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को सील किया गया।उसी क्रम में उसी दिन जोन 05 में सत्येंद्र सिंह द्वारा मौजा कटरिया थाना मुगलसराय वार्ड रामनगर जिला चंदौली में अनाधिकृत रूप से पेट्रोल पंप निर्माण कार्य किए जाने पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धारा के अंतर्गत नो0-वीडीए/एएनआई /0004098 नोटिस की कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को सील किया गया। तत्पश्चात वार्ड रामनगर के अंतर्गत वीरेंद्र सिंह, राजू उपाध्याय द्वारा मौजा बरईपुर नाले के पास, वार्ड रामनगर थाना अदलहाट जिला मिर्जापुर में लगभग 6 बीघा के क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग किए जाने पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम- 1973 की सुसंगत धारा- 27 के अंतर्गत नोटिस की कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।मौके पर प्रवर्तन टीम में जोनल अधिकारी सिंह गौरव जयप्रकाश,अवर अभियन्ता अशोक यादव, वीडीए कर्मी व क्षेत्रीय पुलिस बल के लोग शामिल रहे।फोटो -02- ध्वस्तीकरण करते वीडीए कर्मी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें