Top News

जमानिया काशी दीप विजन सलीम मंसूरी की रिपोर्ट मानवता का एक सुंदर उदाहरण है। पक्षियों को दाना-पानी खिलाना। ऐसा करके, हम नहीं केवल उनकी मदद करते हैं।जमानियां। नगर कस्बा पठान टोली मोहल्ला निवासी शांति एकता कमेटी के सरपस्त नेसार अहमद खा वारसी ने शुक्रवार जुम्मे बाद अपने आरा मशीन परिसर में चिलचिलाती धूप भीषण गर्मी में पक्षियों को दाना पानी देकर मानवता का एक सुंदर उदाहरण पेश किया। उन्होंने ऐसे पक्षियों को दाना-पानी खिलाया जिसकी हम इंसान उनकी बोली नहीं समझ सकते। खान ने ऐसा कर के हम नहीं केवल उनकी मदद किया। बल्कि अपने दिलों में दया और करुणा को भी बढ़ावा दिखा कर एक मिशाल कायम किया हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पक्षियों को खिलाना एक सकारात्मक कर्म है। जिससे घर में शांति और सद्भाव बढ़ता है। तथा पक्षियों को दाना-पानी खिलाने के कुछ लाभ जरूर मिलते है। इसके लिए दया और करुणा दिखाने की जरूरत पड़ती है। और यह कार्य हमें अपने आसपास के जीवों के प्रति दया और करुणा की भावना को बढ़ावा दिखता है। खान ने बताया कि पक्षियों को खिलाना एक आरामदायक कार्य है। जो हमें मानसिक शांति और आनंद प्रदान करता है। इसके साथ ही पक्षियों की चहचहाहट से नकारात्मकता दूर होती है। और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। उन्होंने आगे बताया कि पक्षियों को दाना-पानी देने से पुण्य प्राप्त होता है। और अच्छे कर्मों का संचय होता है। और परिवार के सदस्यों में सद्भाव बना रहता है। नेसार अहमद खान वारसी ने कहा कि यह कार्य परिवार के सदस्यों के बीच सद्भाव और प्रेम को बढ़ाता है। इसके साथ ही मानवता के लिए एक संदेश भी देता है। इस लिए हमें हमेशा अपने आसपास के जीवों की देखभाल करनी चाहिए। पक्षियों को दाना-पानी खिलाना एक छोटा सा कार्य है। लेकिन यह हमें मानवता की भावना को याद दिलाता है। और हमें दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित करता है। आसपास के लोगों से कहा कि बर्तन के किनारे इतने पैने न हों। जो पक्षियों के कोमल पंखों अंगों को घायल कर दें। वहीं छोट बच्चों में भी काफी उत्साह दिखा गया। है। उक्त अवसर पर नेहाल खा, वारसी खान, अनवार खान, हाजी गुलाम मोहम्मद खान आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने