Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता,अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया माकड्रिल वाराणसी -- श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानंदपुर वाराणसी परिसर में बुधवार को एनसीसी निदेशालय के माध्यम से 100 यूपी बटालियन द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में एनसीसी कैडेटों के द्वारा माक ड्रिल किया गया। इसमें कैडेटों को युद्ध के दौरान होने वाली गतिविधियों, सावधानी एवं सिविल डिफेंस में सैनिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो.मिथिलेश सिंह कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभ्यास न केवल व्यक्ति की सुरक्षा के लिए है, बल्कि सामुदायिक एकजुटता को भी बढ़ावा देती है। इससे लोगों में आत्मविश्वास बढ़ती है तथा आपात स्थिति से निपटने में सहायक होती है। इस संकट की घड़ी में एकता और अनुशासन बनाए रखें। घर में प्राथमिक चिकित्सा किट, सूखा राशन,टार्च एवं कुछ नगद पैसे रखिए। रेडियो या सरकारी समाचार स्रोतों से ही सही स्थिति की जानकारी लें तथा अफवाहों से बचें।प्रो. आकाश ने कहा की आपदा और संकटों के लिए तैयारी करके संपत्ति और जीवन को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। माक ड्रिल टीम को आपदा के लिए तैयार करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट उषा बालचंदानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की अनेक प्रवक्तागण, एनसीसी कैडेट्स एवं स्टाफ उपस्थित रहे।फोटो -02- माक ड्रिल करती एनसीसी के कैडेट्स

Post a Comment

और नया पुराने