Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता, दिनांक:-- 07.05.2025 दिन:-- बुधवार 1-- सीडीओ ने फार्मर रजिस्ट्री में किये जा रहे कार्यों का किया वर्चुअल समीक्षा वाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में सोमवार को पीएम किसान संस्कृतिकरण अभियान, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री में किये जा रहे कार्यों के सफल क्रियान्वयन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल समीक्षा किया। इस बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त खंड विकास अधिकारी,उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला प्रबंधक इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक, जिला प्रबंधक जन सेवा केंद्र एवं सहायक विकास अधिकारी(कृषि) उपस्थित रहे।बैठक में सीडीओ द्वारा पीएम किसान योजना अंतर्गत संतृप्तिकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त उप जिलाधिकारी अपने तहसील पर संयुक्त बैठक आयोजित करें जिसमें संबंधित खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, कृषि विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी, जन सेवा केन्द्रों के प्रभारी, पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधि सम्मिलित हों और उनको इस अभियान के बारे में बताएं। जनपद में दिनांक 07 मई 2025 से संतृप्तिकरण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें भूमि अंकन हेतु 39731, ई-केवाईसी हेतु 16072 एवं एनपीसीआई हेतु 17427 डाटा जनपद में लंबित हैं। जिसमें भूमि अंकन हेतु संबंधित तहसील पर लेखपालों द्वारा कृषकों का भूमि अंकन किए जाने हेतु, ई-केवाईसी के लिए जन सेवा केंद्रों के माध्यम से कृषकों का ई-केवाईसी किए जाने हेतु और कृषकों के खाते को एनपीसीआई से लिंक करने हेतु इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के प्रतिनिधि द्वारा आयोजित कैंप में प्रतिभाग करते हुए कृषकों का उपरोक्त कार्य करने के निर्देश दिए गए। 05 मई 2025 से डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत जायद क्राप का डिजिटल सर्वे किया जा रहा है। इस कार्य में लगे लेखपाल और कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों को समय से विलेज एलोकेट करते हुए कार्य को समय से पूर्ण करने हेतु समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया गया। कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने के कार्य हेतु समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि जिन कृषकों की अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाई है, उनको चिन्हित करते हुए कैंप मोड, जन सेवा केंद्रों पर भेजते हुए उनकी फार्मर रजिस्ट्री तत्काल बनवाएं और जिन कृषकों द्वारा जन सेवा केन्द्रों के माध्यम से फॉर्मर रजिस्ट्री बनाई है, और वो लेखपाल स्तर पर सत्यापन हेतु लम्बित है।उसको तत्काल लेखपाल की आईडी से सत्यापित कराये जाने आदि का निर्देश दिया गया।फोटो -01- वर्चुअल समीक्षा बैठक करते सीडीओ

Post a Comment

और नया पुराने