Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसीवीडीए ने रामनगर में हो रहे अवैध निर्माण को किया सीलवाराणसी-- वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार जनपद में हो रहे अवैध निर्माण व प्लाटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान मंगलवार को जोन 05 की प्रवर्तन टीम ने वार्ड रामनगर के अंतर्गत राहुल यादव मौजा कोदोपुर थाना रामनगर जिला वाराणसी में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये निर्मित भूतल पर भवन का निर्माण कर पिलर खड़े करते हुए सरियों एवं शटरिंग का कार्य किए जाने पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धारा 27,28(1), 28(2) के अंतर्गत नो0-वीडीए/जेड-5/ एएनआई 0/2025/0005398 कार्रवाई करते हुए सील कर संबंधित थाने की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। इस कार्यवाही के दौरान जोनल अधिकारी सिंह गौरव जयप्रकाश, अवर अभियन्ता अशोक कुमार व वीडीए प्रवर्तन टीम एवं क्षेत्रीय पुलिस बल के लोग उपस्थित रहे।फोटो -02- अवैध निर्माण सील करते वीडीए के अधिकारीगण

Post a Comment

और नया पुराने