वाराणसी काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता जिला विकास कार्यालय के राजेश कुमार सिंह की लेखाधिकारी पद पर हुई पदोन्नति वाराणसी --उत्तर प्रदेश शासन के आदेश दिनांक13 मई 2025 द्वारा राजेश कुमार सिंह सहायक लेखा अधिकारी जिला विकास कार्यालय वाराणसी की पदोन्नति उत्तर प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा समूह ख कोषाधिकारी/लेखाधिकारी के पद पर योगदान ग्रहण करने की तिथि से किया गया है। पदोन्नति अधिकारियों की तैनाती आदेश पृथक रूप से जारी किया जाएगा। राजेश कुमार सिंह के पास ग्राम्य विकास विभाग( जिला विकास, डीआरडीए, एनआरएलएम, मनरेगा कार्यालय) के साथ-साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी, जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी, अपर निदेशक पेंशन वाराणसी के कार्यालय सहायक लेखा अधिकारी का भी अतिरिक्त चार्ज है।फोटो -03- राजेश कुमार सिंह पदोन्नत लेखाधिकारी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें