काशी दीप विजन पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी विभिन्न समस्याओं को लेकर पेंशनरों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलावाराणसी -- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमण्डल अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि वर्ष 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त संग्रह अमीनो का वेतन शासनादेश के अनुसार 01 जनवरी 2016 को निर्धारित किए जाने के निर्देश के फलस्वरुप अद्यतन सेवा निवृत्त संग्रह अमीनों का वेतन निर्धारण ना किये जाने के कारण पेंशनर्स को हो रही आर्थिक क्षति से अवगत कराया गया। सदर तहसील में संग्रह अमीनो के प्रत्यावेदन कई वर्षों से लम्बित हैं जिसे जानबूझकर किसी उद्देश्य से लंबित रखा गया है जो कि जांच का विषय है। इस संबंध में जिलाधिकारी से प्रकरण को संज्ञान में लेकर सेवानिवृत संग्रह अमीनो के वेतन 01 जनवरी 2016 को संशोधित करते हुए अपर निदेशक पेंशन वाराणसी मंडल वाराणसी को प्रेषित किए जाने की मांग किया गया। इसके साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना अंतर्गत सेवानिवृत्त कार्मिकों को आयुष्मान भारत से सम्बद्ध निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होमो द्वारा स्वीकार ना कर कर्मचारियों ,पेंशनरों,आश्रितों को समुचित लाभ नहीं दिया जा रहा है जिससे सरकार की इस महत्वा कांक्षी योजना का हनन हो रहा है तथा चिकित्सा क्लेम के भुगतान करने संबंधी प्रकरणों में टेक्निकल परीक्षण के नाम पर भयादोहन किया जा रहा है, जिससे सेवा निवृत्त कार्मिको को अत्यंत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जानकारी द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने किया तथा प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं0 आनंद लाल, जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, गोरखनाथ सिंह, इं0 सीबी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।फोटो -01- पेंशनरों का प्रतिनिधिमंडल
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें