Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ संवाददाता राजेंद्र गुप्ता वाराणसी आनलाइन पद्धति से संचालित जुए व सट्टे के विरुद्ध सपाइयों व अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन वाराणसी -- थाना परिसर के आसपास अवैध रूप से संचालित हो रहे ऑनलाइन लॉटरी पद्धति से जुए एवं सट्टा को बन्द कराने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व करते हुए अधिवक्ता अमित यादव एवं सपा नेता तनुज पाण्डेय ने ज्ञापन के माध्यम से संयुक्त रूप से कहा कि वाराणसी के विभिन्न स्थानों के आसपास ऑनलाइन पद्धति से अवैध सट्टा एवं जुए का कारोबार धड़ल्ले से क्षेत्रीय पुलिस की शह पर संचालित किया जा रहा है।इस अवैध आनलाइन सट्टे व जुए‌ से कम उम्र के बच्चे व छात्रगण बर्बाद हो रहे हैं। जुआ खेलाने वाले रसूखदारों को क्षेत्रीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त होने के कारण बेखौफ होकर अड्डा संचालित कर रहे हैं। जिससे सैकड़ो घर बरबाद हो रहे हैं।सट्टा और जुए में हारने वाले गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार के लोग आत्म हत्या तक कर ले रहे हैं। ऐसे में जुएं व सट्टे को शह देने वाले क्षेत्रीय पुलिस व व जुआ खेलाने वाले रसूखदारों की जांच करवाते हुए संचालित सभी अड्डों को बन्द कराने की मांग किया।वहीं संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह द्वारा सपा नेताओं और अधिवक्ताओं के ज्ञापन को लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से अमित यादव एडवोकेट, लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव तनुज पाण्डेय, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, उमेश सेठ एडवोकेट,किशन गुप्ता एडवोकेट,किशन यादव एडवोकेट,श्री प्रकाश यादव एडवोकेट,अमित यादव, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।फोटो -01- ज्ञापन सौंपते सपा पूर्व महानगर अध्यक्ष

Post a Comment

और नया पुराने