काशी दीप विजन वरिष्ठ संवाददाता राजेंद्र गुप्ता -जिला जज ने झण्डी दिखाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के -प्रसार वाहन को किया रवाना वाराणसी --आगामी शनिवार को दीवानी परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु गुरुवार को जनपद न्यायाधीश व विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी द्वारा प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर जिला जज जयप्रकाश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रचार प्रसार वाहन आमजन के बीच जाकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेंगे, जिससे अधिक से अधिक वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण होगा। इस अवसर पर स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन संतराम, मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण के पीओ अश्विनी कुमार दुबे, अपर जनपद न्यायाधीश एंटी करप्शन (चतुर्थ) रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार शुक्ला तथा जनपद वाराणसी के अन्य न्यायिक अधिकारी गण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन हितेश अग्रवाल द्वारा दिया गया।फोटो -02-वाहनो को झण्डी दिखाकर रवाना करते जिला जज
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें