Top News

उमाप्रेम नेत्रालय की गुणवत्ता को मिला पूर्ण NABH प्रमाणपत्रवाराणसी: उमाप्रेम अपनी उत्कृष्ट नेत्र सेवाओं के लिए जाना जाता है। अपनी सेवाओं की गुणवता को लगातार बेहतर बनाने के प्रयास में, अस्पताल ने हाल ही में NABH (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों पर बरा उत्तरते हुए पूर्ण मान्यता प्राप्त की है।NABH भारत सरकार के तहत कार्यरत एक स्वायत संस्था है, जो अस्पतालों की सेवाओं की गुणवता, मरीजों की सुरक्षा और संस्थागत प्रक्रियाओं के आधार पर मान्यता प्रदान करती है।उमाप्रेम नेत्रालय के निर्देशक डॉ. अरुण कुमार गुप्ता (वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ) ने प्रेस वार्ता में बताया कि इससे पहले भी उमाप्रेम नेत्रालय की गुणवत्ता के आधार पर ISO सर्टिफिकेशन प्रास हो चुका है। साथ ही, अस्पताल को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के अंतर्गत भी मान्यता प्राप्त है, जिसके तहत मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के मरीज भी इस योजना के माध्यम से लाभान्वित हो रहे हैं।उमाप्रेम नेत्रालय के निर्देशिका श्रीमती शालिनी गुप्ता ने कहा उमाप्रेम नेत्रालय वर्षों से पूरी निष्ठा और सेवा भावना के साथ कार्य कर रहा है। NABH द्वारा निर्धारित लगभग 170 मापदंडों पर खरा उतरते हुए यह मान्यता प्राप्त करना हमारे लिए गर्व की बात है। अब हम पूर्वाचल के गिने-चुने नेत्र चिकित्सालयों में शामिल हो गए हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त है।यह मान्यता अस्पताल की सेवा प्रतिबद्धता और गुणवता में निरंतर सुधार के प्रयासों का प्रमाण है, और इससे क्षेत्र के मरीजों को अत्याधुनिक, सुरक्षित एवं विश्वसनीय नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होती रहेंगी।

Post a Comment

और नया पुराने