Top News

*आतंकवादियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी : डॉ अवधेश सिंह* काशी दीप क्राइम न्यूज़ वाराणसी। पिण्डरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने कहा किजम्मू कश्मीर के पहलगाम मे निर्दोष पर्यटकों को मौत की नींद सुलाने वाले आतंकवादियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी मैं इस कायराना पूर्ण हमले की निंदा करता हूँ।वहाँ के लोगों का जीवन यापन इन पर्यटकों के सहारे ही चलता था। आतंकवादियों का अब विनाश तय है। उन्होंने आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर की गई हत्याओं को मानवता का अपमान बताया। पिण्डरा विधायक ने धर्मनिरपेक्षता और सेकुलरिज्म की दुहाई देने वालों से सवाल किया कि अब वो कहां हैं? कलमा पढ़ने की बात को लेकर डॉ अवधेश सिंह ने आतंकियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिस धर्मग्रंथ का हवाला देते हैं, उसे न पढ़ा है, न समझा है। अगर समझते, तो इंसानियत को नहीं मारते। पिण्डरा विद्यायक ने दुख की इस घड़ी मे जिन परिवारों ने अपने परिजनों को खो दिया है उनके प्रति मेरी हार्दिक सम्बेदना है

Post a Comment

और नया पुराने