3-- वीडीए प्रवर्तन टीम ने रोहनिया में दो बीघे के अवैध प्लाटिंग का किया ध्वस्तीकरण वाराणसी -- वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार जनपद वाराणसी में हो रहे अवैध निर्माण व प्लाटिंग के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को वीडीए प्रवर्तन टीम ने अभियान के दौरान वार्ड- नगवा के अंतर्गत अज्ञात द्वारा मौजा कुरहुआ थाना रोहनिया में लगभग दो बीघा मे बिना लेआउट पास कराये अवैध प्लाटिंग विकसित किया जा रहा था। प्रवर्तन टीम द्वारा उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धारा- 27 के अंतर्गत नोटिस की कार्रवाई की गई थी। उक्त अवैध प्लाटिंग को गुरुवार को प्रवर्तन टीम एवं क्षेत्रीय पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तु कर दिया गया। इस कार्यवाही में जोनल अधिकारी संजीव कुमार, अवर अभियंता आदर्श निराला, सुपरवाइजर, वीडीए कर्मी व पुलिस बल के लोग उपस्थित रहे।फोटो -03- ध्वस्तीकरण करते वीडीए कर्मी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें